जीवन में कितना संगीत है और मनुष्य कितना बधिर है । जीवन में कितना सौन्दर्य है और मनुष्य कितना अन्धा है । जीवन में कितना आनन्द है और मनुष्य कितना संवेदनशून्य है ।
जीवन के संगीत को पहचानने वाले पूज्य माता एवं दादा श्याम-गीता भगवान की आंखों के दो तारों की तरह थे । आपका जीवन सरल एवं सादा है । तुलसी माता के ऊर्ध्वगामी विचार ब्रह्मज्ञानी का व्यवहार, सन्त की रहनी, कृष्ण की मुस्कुराहट तथा बादलों की गरज जैसे वाणी सुनने वाले को भीतर तक हिला देती है और सुनने वाला स्वतः ही झूठ को छोड़ सत्य की राह पर चल देता है ।
पूज्य श्री माता तुलसी का इस धरा पर अवतरण 22 दिसम्बर, 1928 में हुआ । आपके अध्यात्मिक जीवन की शुरुआत पूज्य श्री गीता भगवान के विवाहोपरान्त शुरु हुई । आपके गाये भजनों की तासीर ऐसी है कि सुनने वाला डूब जाता, खो जाता और हमेशा के लिए आपका हो जाता है । भजन के साथ आपको हारमोनियम सीखने का शौक था और यही माध्यम बन गया गुरु और शिष्य के अनवरत मिलाप का । गीता भगवान ने आप जैसे योग्य शिष्य को पाकर गुरु परम्परा को धन्य कर दिया । सदैव र्निविकार समाधि में लीन रहने वाले पूज्य माता जी को आज सभी तुलसी भगवान के रूप में जानते हैं । आपके विचारों एवं वाणी से अधिक आपके शुद्ध व्यवहार की भाषा सभी के दिलों पर अपना राज्य करती है । सादगी से जीवन बिताना आपका प्रमुख उद्देश्य रहा । महात्मा गांधी की तरह आप आदर्शों के पक्के रहे हैं । गीता भगवान का आप पर अत्यधिक प्यार एवं विश्वास रहा है । गीता भगवान को जिन बातों को गुप्त रखना होता, उनमें भी आपको साझीदार बनाते । आप गीता भगवान के योग्य मित्र एवं योग्य शिष्य की भूमिका निभाते रहे । आप कब गुरु बन बैठे इसका भान आपको भी नही हुआ । सत्संगी प्रेमियों ने आपके न चाहते हुए भी आपको अपना खुदा, अपना गुरु और अपना सब कुछ बना लिया ।
संासारिक रिशते में दोनो बेटियां - विद्या जी एवं चन्द्रा जी जिन्हें गीता भगवान रंगलों कहते थे पूरी तरह निर्लिप्त जीवन आपकी तरह जी रही है ।
आपकी जुबां पर सरस्वती का वास है । आप जो कह देते पूरा हो जाता, मानो प्राकृति भी आपका कहना मानती हो । आपका कहना है कि इन्द्रियों पर संयम, संयमित आहार, व्यवस्थित व्यवहार सभी के लिए अनुकरणीय है । आदर्श गुरु की भूमिका में आप सभी के हृदय पर राज्य करते हैं । आपके समीप आने के बाद व्यक्ति फिर कहीं नहीं जा पाता, आपका ही बन कर रह जाता है । व्यवहार शुद्धि और मन की पवित्रता आपको बहुत पसन्द है । आप हमेशा कहते हैं कि ‘अध्यात्म और धर्म को उदरपूर्ति का साधन मत बनाओ । ज्ञान सुनाओ, ओर जिसे ज्ञान सुनाओ उससे कूछ भी नहीं चाहो तब ही निष्काम कर्म कहलायेगा ।’
सम्पूर्ण जीवन आपका संधर्षों की अग्नि से तपता हुआ कुन्दन बन कर चमका है किन्तु प्रकृति एवं प्रारब्ध ब्रह्मज्ञानी को भी तपिश के सांचे में ही ोंपडी हिल जाती है । संचित तथा प्रारब्ध कर्मों का निर्वाह करते ब्रह्मज्ञानी अपनी जीवनमुक्ति को प्राप्त करता हुआ आगे बढ़ता है ऐसी दशा में स्थूलशरीर को कई परीक्षायें देनी होती हैं तथा पूरा प्रभाव स्थूलशरीर पर पड़ता है । यही कारण है कि आत्म उपलब्ध ब्रह्मज्ञानियों के शरीर अन्त में अस्वस्थ रहे । यही पुनरावृति पूज्यश्री माताजी के साथ भी हुई । लगभग तीन वर्षों से माताश्री अस्वस्थ हैं और फिर भी मार्गदर्शन के कार्य में लगे हैं । आपकी मीठी एक बुलन्द आवाज सुनकर ही प्रेमीजन गद्गद् हो जाते हैं । यदि कोई आपसे आपके स्वास्थ्य के बारे में जानना भी चाहे तो आप जबरदस्त पीड़ा होते हुए भी आत्मा की ही बात करते हैं कि आत्म में दर्द नही, पीड़ा नहीं । दादा भगवान और गीता भगवान के शरीर पर अन्तिम समय में जो कष्ट आये थे, आप उससे भी अधिक कष्ट से गुज़र रहे हैं परन्तु आपकी हिम्मत आकाश्वत् बुलन्द है ।
ऐसे महान् ब्रह्मज्ञानी के दर्शन करने को किसका मन लालायित न होगा । वैराग्यवृति की जीवित मिसाल यदि किसी को देखनी हो तो वह आपको देख ले और फिर वह अध्यात्म एवं धर्म के हर पहलू को खुद-ब-खुद समझ जायेगा । आपका प्रिय भजन कानों में गूंजता हुआ सुनाई दे रहा है ।
जो सिदिक नही है पूरा दिल में तो प्रेम गली में आना ना । जो जान हथेली रख न सको तो लगन कभी भी लगाना ना ।।
आपने जो प्रीति की, वह निभायी । जो कहा वही किया । शब्द और कर्म एक रूप हो गये । विचार और व्यवहार एक हो गये । आदर्श और यथार्थ एक हो गये । बस यही है आपका दिव्य दर्शन । जिसने आपको देखा, सब कुछ देख लिया । जिसने आपको जाना उसके लिए कुछ जानना शेष न रहा । जिसने आपको चाहा, उसे किसी और की चाहत न रही ।
पूज्य माता श्री अपनी कीर्ति को नापसन्द करते हैं किन्तु हृदय से निकले दो शब्द ही काफी हैं ः-
वही मुर्शिद (गुरु) है जो आसूदाये (पहुँचा दे) मंजिल कर दे वरना रास्ता तो सभी बता देते हैं ।
7 अक्तूबर 2008 को माता इस शरीर सेवप्राण प्रेम रूप सब भक्तों के हृदय में समा गए ।
- हरिओम् -