Skip to content
Divine Pramila Bhagwan

दिव्य स्वरूप

पूज्य श्री दादा भगवान

Dada Bhagwan

Dada Bhagwan with a marigold garland

मानवता के लिए अपने सुखों की आहुति देने वाले युगप्रवर्तक सन्त श्री मघनमल जी जिन्हें सभी सत्संगी दादा जी के नाम से जानते हैं का घरा पर अवतरण 3 जनवरी 1892 को सिन्ध (पाकिस्तान) मे हुआ था । इनका पालन-पोषन वैभवशाली घराने में सम्पन्नता के साथ हुआ । अंग्रेजी एवं सिन्धी भाषा में आपकी शिक्षा पूर्ण हुई । आपका विवाह एक सम्पन्न परिवार की कन्या रुक्मिणी से हुआ । आपने हीरों का व्यापार किया । आप व्यापार के क्षेत्र मे बहुत ही कुशल थे, बुद्धि इतनी तीव्र थी कि आप आस-पास के लोग संकट की स्थिति में आपसे राय लेने आते थे तथा आपकी राय अक्सर लोगों को लाभप्रद होती थी । शुरू मे आप बहुत राजसी ठाठ-बाट से जीवन व्यतीत करते थे । आपके इस ऐश्वर्य युक्त जीवन में भी एक बात बडी महत्वपूर्ण थी, आप सत्य का व्यवहार करते एवं सतोगुण का ही आश्रय लेते । संक्षेप मे इतना ही कहना पर्याप्त है कि आप एक आदर्श ग्रहस्थ थे ।

लेकिन आपका अवतरण केवल संसार निभाने के लिए नही हुआ था, आपको जो जगत उद्धार का महान कार्य करना था । तो आपके भीतर आत्मज्ञान की जिज्ञासा उठी और फलस्वरुप सद्गुरू की प्राप्ति हुई । सच्चा गुरू तो योग्य शिष्य की प्रतीक्षा ही करता रहता है । अल्पकाल में ही गुरू ने आपको ज्ञान अन्य लोगों को प्रदान करने की आज्ञा दी और अज्ञात् स्थान को चले गये । दादा भगवान को गुरू का साथ लगभग एक वर्ष का ही मिला और इस एक वर्ष में ही दादा की स्थिति ज्ञानी की हो गई । गुरू ने आपको विशेष रूप में स्त्रियों में ज्ञान फैलाने की आज्ञा दी, क्योंकि ज्ञान के अभाव में स्त्रियों की दशा उस काल में दीन-हीन जैसी हो चली थी । दादा ने एकान्त में बैठकर पुस्तकों, शास्त्रों एवं धर्मग्रन्थों का अध्ययन किया । प्रत्येक शास्त्र एवं धर्मग्रन्थ के सारगर्भित तत्व को पूज्य श्री दादाजी ने अपने अन्तस के गहन गम्भीर मन्थन कार्य द्वारा संजोया । पीडित मानवता की पुकार, स्त्रियों के उद्धार की चिन्ता ने दादा के हृदय को द्रवित कर दिया । लोक कल्याण हेतु यह महान सन्त धरा को अमृतपान कराने हेतु संग्राम के अनवरत पथ पर चल दिये अकेलेकृकृकृकृकृकृ।

प्रकृति अब दादा जी से बहुत बड़ा कार्य कराना चाहती थी और इसके लिए तैयारी विपदाओं से शुरू हुई । देश का विभाजन हुआ, दादा पाकिस्तान छोड़कर भारत आये । व्यापार में लम्बी हानि हुई । दादा ने ऐश्वर्य का जीवन छोड़ सादा जीवन प्रारम्भ किया ।

सम्पन्न एवं वैभवशाली घराने में जन्म लेकर राजसी गुणों से सम्पन्न यह विभूति अचानक अी अपनी गृहस्थी व सांसारिक बन्धनों के बीच से गुजरते उनकी दिशा ईष्वर की और मुड़ गई । इसका कारण व्यापार में लम्बी हानि का होना था । उस संकट की स्थिति में उनके सामने दो ही उपाय थे, प्रथम मोह त्याग और संसार त्याग द्वितीय उपाय कार्य की पुनः शुरूआत । किन्तु इन दोनों का अन्त था तो दुनिायवी या मायावी ही । अतः आपने इसके अतिरिक्त तीसरे मार्ग का चयन किया जो सभी बन्धनों से ऊंचाई की ओर जा सके । दादा भगवान ने वक्त की नजाकत को समझा और साथ ही इस बात को भी मानव देह दैव तुल्य है और आत्म साक्षात्कार तथा भगवान को जानना ही इसका लक्ष्य है ।

दादा ने इसके बाद तमाम धर्म ग्रन्थों का अध्ययन किया । एक जगह इन्होंने प‘‘सन्त की महिमा वेद न जाने, जेता सुनै तेता ही बखाने’’ । इतना जानने के पशचात् दादाजी ने अपने गुरू के ज्ञान पर ही जीवन बिताने का दृढ़ निशचय किया । यहीं से इनके धार्मिक जीवन की शुरूआत होती है । जीवन का यह नया प्रभात दादाजी को ऊँचा उठाने के लिए, चमकाने के लिए आया था । प्रभात के इस सूर्य की प्रत्येक रष्मि सुनहरी थी । ज्ञान व भक्ति के धागों से जुडी यह जीवन श्रृंखला अलौकिक बन गयी । यह अलौकिकता सम्पूर्ण विश्व को नया सन्देश दे गयी । नयी पीढ़ी, नये जमाने के परिवर्तनों से सामंजस्य बैठाते हुए उन्होंने अध्यात्म तथा धर्म सम्बन्धित नयी परिभाषाएं बीसवीं सदी को दी । इसलिए वे युग प्रवर्तक के रूप में प्रसिद्ध हुए ।

गुरू मिलने से पहले उनका जीवन राजसी तथा सात्विक गुणों का मिश्रण था । राजसी गुण इस बात से झलकते कि वे जिस चीज को पसन्द करते उसे हासिल करने में कभी पीछे न हटते तथा सात्विक इस बात से कि यदि प्राप्त की हुई वस्तु किसी अन्य को पसन्द आ जाती तो तुरन्त उदार भावना से प्रेरित हो उस वस्तु को दे देते, मानो मोह नाम की चीज ही न हो । उनका गृहस्थ जीवन अत्यन्त सुखद तथा सुलझा हुआ था । सभी उन्हें आदर की नजर से देखते, समाज के संभ्रान्त तथा गणमान्य व्यक्तियों में उनकी गिनती की जाती थी । समस्याओं का मुस्करा कर समाधान करना दादा जी की आदत सी थी । परिवार तथा आस-पडोस के लोग आपको सलाहकार के रूप में मानते थे । उनकी मधुरता की सुगन्ध उनके परिवार वालों के मध्य में इस तरह फैली कि उनकी बेटी चन्द्रा आगे चलकर गुरू परम्परा की हकदार बनी तथा ‘गीताभगवान’ के नाम से प्रसिद्ध हुई ।

कहते हैं कि उनकी एक बहू से किसी ने प्रष्न किया कि तुम्हारे ससुर तो हीरे के व्यापारी थे, आपको बहुत हीरे दिये होंगे बहू ने जवाब दिया, ‘‘हां मेरे ससुर ने मुझे बहुत अध्यात्मिक हीरे दिये हैं, जिनको न चोर कभी लूट सकता है तथा न ही ये अध्यात्म के हीरे कभी खो सकते हैं’’ । इनके परिवार वालों की अगाध श्रद्धा देखकर अक्सर सत्संगी भाई बहन आशचर्य से आ जाते थे ।

दादा जी का हृदय सरल, बुद्धि कुशाग्र, स्वभाव बाल सुलभ था । बच्चों के साथ मिलकर बच्चे बन जाना, युवा के साथ युवा तथा वृद्ध के साथ वृद्ध, उनके स्वभाव की मुख्य विशेषता थी । ये कहते थे कि अपने को नायलान की जुराब बना लो जो सब को फिट जो जाती है । अपने को रबड़ की गुडिया बना लो जो हर तरह से मुड़ जाती है क्योंकि मुड़ने वाला जुड़ता है । अड़ने वाला टूट जाता है बिखर कर रह जाता है ।

दादा जी के हृदय में स्त्रियों की दीन दशा के प्रति एक विशेष प्रकार की दया थी । किसी भी स्त्री की दीन-हीन दशा को देखकर उनका सरल हृदय द्रवित हो जाता । उनका कहना था कि ‘‘मैंने स्त्रियों के उद्धार के लिए ही शरीर धारण किया है’’ । उनके समय में स्त्रियों की स्थिति समाज में शोचनीय थी । विधवा होने की स्थिति में तो समाज अत्याचारों की अति कर देता था । उनकी पीड़ा सुनकर दादाजी की आंखे नम हो जाती थी । उस युग मे ज्ञान ने स्त्रियों के लिए संजीवनी का काम किया । दादा जी के ब्रह्म ज्ञान एवं उपदेश से स्त्रियों को नयी शक्ति मिली, किन्तू इसके लिए उन्हें बहुत ही कठोर परीक्षा से गुजरना पड़ा । समाज ने उन्हे कड़वे शब्द कहे, धिक्कारा क्योंकि समाज परिवर्तन को जल्दी स्वीकार नहीं करता । किन्तू अन्त में इसी समाज ने उनको तहेदिल से स्वीकार किया तथा उनकी निश्कामता और निःस्वार्थता को प्रणाम किया । समय साक्षी है कि प्रत्येक ज्ञानी तत्वदर्शी तथा समाज सुधारक को समाज ने पहले तो धिक्कारा और बाद में स्वीकार कर जयजयकार भी की ।

दादा जी ने सच्चे गुरू की पहचान भी बतायी कि गुरू ऐसा चाहिए जो छुड़ा दे संसार । गुरू वह जो मोह का नाश करे । उन्हीं के शब्दों में खुदा का मतलब खुद आ, अर्थात अपने हृदय को इतना पवित्र बनाओ कि खुदा स्वंय आपके हृदय में आकर बैठ जाये ।

दादाजी वक्त के पाबन्द थे । वे समय की कीमत को पहचानते थे । उनके जीवन का नियम था कि पांच मिनट देर से पहुंचने से अच्छा है पन्द्रह मिनट पहले पहुंचना । प्राकृतिक वातावरण में जीना, सुबह से रात्रि तक ज्ञान तथा अध्ययन के कार्य में व्यस्त रहना, उनकी कर्मशीलता का परिचायक था, उन्होंने कहा कि निषिक्रय नहीं वरन् निशिचत बनो । Not tension but attention आत्मा की बात सदैव उनकी जुबां पर रहती थी । प्रत्येक बात, प्रत्येक समस्या का एक ही जवाब देते तुम आत्मा हो । You are atma.

प्रशन करने आये एक साधक ने कहा कि उसे अपने बेटे की मृत्यु हो जाने का गहरा दुख है । तब दादाजी ने सख्त लहजे में जवाब दिया कि तुम अमानत में ख्यानत करते ही क्यों हो यह सब ईष्वर की लीला है, वह फैलाता भी है और समेटता भी है । सम्पूर्ण संसार में ईष्वर ही ईष्वर व्याप्त है ।

सांसारिक प्रपंच से उनकी अरुचि हो चुकी थी । उनकी पत्नी भी कभी प्रपंच की बात करती तो दादा कहते, करतूत पशु की मानुष जात, लोक पचारा करे दिन-रात । अर्थात् शरीर तो मनुष्य का है परन्तु कार्य पशु के हैं, क्योंकि दूसरों के ही प्रपंच करते रहते हो । सांसारिक विषयों पर यहां तक कि उनके शरीर की अस्वस्थता के विषय में भी बात करता तो उन्हें उचित नहीं लगता । वे सदैव यही कहते कि I am better than you उनकी प्रमुख श्रृद्धालु शान्ताजी जो कि सदैव दादाजी की सेवा में तत्पर रहती थी, वे जब भी उन्हें डाक्टर के पास ले जाती तो डाक्टर के पूछने पर ‘‘शरीर और स्वास्थ्य कैसा है ’’ दादाजी शान्ताजी की तरफ इशारा कर देते इनसे पूछो मुझे क्यों लायी है मैं तो एकदम तन्दुरुस्त हूँ क्योंकि Man is ninety eight percent mental only two percent physical मैं बीमार नहीं हूँ, मैं आत्मा हूँ और यह कहते ही वे आंखों को बन्द कर लेते मानों धरती का एक महान तपस्वी नींद से भी क्रीड़ा कर रहा हो ।

दादाजी का सम्पूर्ण जीवन एक संग्राम था । अपने समय के कर्मकाण्डों पर उन्होंने कई प्रचार किए । उन्होंने उन पण्डित पुरोहितों को भी धिक्कारा, जो पैसे कि लिए भगवान को बेचते हैं । उनका कहना यही रहा कि जैसे जीवन की अमूल्य वस्तुंए - हवा, पानी एवं सूर्य की रोशनी हमें निःशुल्क मिलती है, उसी प्रकार धमी विद्या देने वाले गुरु को भी निःस्वार्थ एवं निश्काम होना चाहिए तथा गुरु को कभी भी ज्ञान को उदरपूर्ति का साधन नहीं बनाना चाहिए ।

एक दिन एक श्रृद्धालु ने पूछा कि दादाजी सांसारिक शिक्षा लेकर तो हम विद्यालय् को शुल्क (फीस) देकर उऋण हो जाते हैं किन्तू आप जैसे गुरु से इतना ज्ञान लेकर उसका ऋण कैसे चुकाये तो दादाजी ने सरलता से जवाब दिया कि पिता जिस घर में बेटी की शादी करता है फिर उस घर से पानी भी नही लेता । गुरु भी जब शिश्य को अपनी ज्ञान रूपी बेटी देता है तो शिश्य से बदले में कुछ नहीं लेता ।

दादा से सच्चे श्रद्धालुओं ने जब दादा को पहचान लिया तो उनका मन चाहा कि सारी दुनिया को बता दें अपने पैगम्बर के बारे में, लेकिन दादा ने मुस्करा कर इस बात के लिए रोक दिया और कहा निराकार सब करता हुआ भी छिपा रहता है, वैसे ही हमें भी छिप कर ही रहना चाहिए । कीर्ति अपनी कराना अपना पतन करना हैं । कीर्ति ही कीड़ा है जो मनुष्य की उस शाखा को काटता है जिस पर बैठकर वह इस कीर्ति का हकदार बना हुआ है ।

कामिनी, कंचन, कीर्ति का मोह जो त्याग सके वह ही ब्रह्मज्ञानी होता है । ऐसे तत्वज्ञानी महान गुरु को जिसने भी देखा वे आज भी उनकी अमृतवाणी पढ़कर या सुनकर भाव विभोर हुए बिना नहीं रह सकते । जीवन दर्शन में उन्होंने परिवर्तन किया । भौतिक युग में अघ्यात्मिकता की पहचान उन्होंने करवायी । उन्होंने कोई आश्रम, संगठन, मन्दिर अथवा ट्रस्ट (न्यास) नहीं बनाया बल्कि प्रत्येक धर को मन्दिर बनाया । उन्होंने उपदेश दिया कि ‘‘मन्दिर में रहकर भगवान आज तक पुजारी से परदा रखता है। भगवान मन मन्दिर में रहता है । प्रत्येक घट उसका निवास है, प्रत्येक श्वास उसकी घंटी है, प्रत्येक मुस्कुराहट उसकी सुगन्ध है ।’’

दर्शनाशास्त्र के प्रति दादा जी की धारणा एकदम खुली किताब थी, उनका कहना था कि Philosophy means a balanced life संतुलित जीवन ही दर्शन है । असंतुलन ही मानव के दुख का कारण है । जीवन के सभी कोणों से समझना एवं समझाना उनकी बातों एवं नसीहतों में दिखाई देती थी । उन्होंने कहा कि आगे ब कर मत विश्राम करो । धर्म, विज्ञान, भौतिक किसी भी क्षेत्र में महिलाओं की उन्नति देख उन्हें विशेष प्रसन्नता होती थी ।

दादाभगवान को गुरु का सम्बोधन अच्छा न लगता, पैर छूना भी उन्हें पसन्द न था । वे जीवन भर गुरु न बने किन्तु उनके प्रेमियों ने उन्हें गुरु का सम्बोधन किया, यह शब्द भगवान से भी ऊँचा है । दादाभगवान की सरलता बालकवत थी । कठोरता तथा कटुता उनसे मीलों दूर थी । अध्यात्मिक जीवन शुरु करने से पहले भी यदि उनकी पत्नी रुक्मिनी से उनका विवाद हो जाता और बोलचाल बन्द हो जाती तो दादाभगवान स्वंय बात करने की पहल करते और कहते नाराज हो कर दो दिन के भी आनन्द को क्यों कम किया जाये । उनकी वाणी में जोश तथा चेहरे पर तेज सदैव दिखता था । अपरिग्रह उनके जीवन का यथार्थ पहलू था ।

एक दिन दादा जी से किसी ने कहा कि दादाजी आप की कमीज बहुत पुरानी हो गयी है, नयी सिलवा दी जाय उन्होंने तुरन्त उतर दिया ‘नयी की क्या आवश्यकता है शरीर रूपी चादर भी तो पुरानी, हो गई है ।’ हास्य के पुट में इशारा किया लो यह सूती चादर इस की दो कमीजें सिलवा दो, गर्मी में आराम मिलेगा । वैभव में जीवन व्यतीत करते भी वह इतने अपरिग्रही Non Possessive Mood में आ गये । जो भी उनसे मिलता भावविभोर होकर आत्मा की ही बात करते ।

बस उनके मुख पर यही शब्द रहते ‘‘मैं तुम्हारी अमानत (ज्ञान) खुदा से लेकर आया हूँ तुम अपनी अमानत मुझसे लेकर जाना ।

मार्च 1975 में जब दादा का शरीर अधिक कृशकाय हो चुका था तथा बम्बई के डाक्टरों ने उन्हें सख्त आराम की हिदायत की, तब भी उन्होंने यही शब्द कहे, ‘लखनऊ की धरती मुझे पुकार रही है, रुद्रपुर में डाक्टर माखीजानी तथा उनका परिवार मुझे पुकार रहा है’ और 85 वर्ष की उम्र में भी उन्होंने रुद्रपुर तथा लखनऊ की यात्रा की । रुद्रपुर में एक दिन दादाजी ने सबको कमरे से बाहर जाने का आदेश देकर सफेद चादर ओढ़कर अकेले में सयम बिताया मानो मृत्यु से साक्षात्कार कर रहे हो । लगभग दो घण्टे बाद जब दादा बाहर निकले तब प्रेमियों को चैन आया ।

21 अप्रैल को दादा रुद्रपुर से लखनऊ को चले । 21 अप्रैल की यात्रा में दादा लगभग योगनिद्रा में ही रहे । अब दादा अर्धचेतन सी अवस्था में पहुंच गये । लखनऊ उतरते ही एम्बुलैंस द्वारा दादा को सिविल अस्पताल ले गये । हैमरेज की वजह से पूज्य श्री दादा कोमा में चले गये । तीन दिन अस्पताल में रख कर दादा को लखनऊ के मुख्य आवास 4, माल एवेन्यू में लाया गया । दो दिन बाद जब दादा को थोड़ा होश आया तो बोले, ‘मेरी हिम्मत देखो मै आता जाता नहीं हूँ, मैं सदैव ही हूँ । मैं कल भी था, आज भी हूँ, और कल भी रहूंगा । मेरा नाश नहीं होता, मैं अमर सत चित आनन्दस्वरूप हूँ ।’ इसके बाद दादा ओम के अतिरिक्त कुछ नहीं बोले ।

बेसहारों के सहारे, करुणा की मूर्ति, शक्तिशाली वचनों के इस महान सन्त ने अपनी जीवन लीला 29 अप्रैल 1975 दिन मंगलवार प्रातः 9 बजकर 5 मिनट पर समेट कर विदेह मुक्ति और जीवन मुक्ति को प्राप्त किया । आकाश से देवताओं ने फूलों की वर्षा और जमीं पर प्रेमियों ने आंसुओं की वर्षा की । अमर आत्मा सच्चिदानन्द की निरन्तर गूंज के बीच दादा जी की शरीर की इहलीला समाप्त हुई । दादा जी ने अवध की शाम एवं रंगीनियों के लिए मशहूर इस लखनऊ को अपनी निर्वाण स्थली बनाकर पवित्र कर दिया । दादा कृश्ण बन गीता भगवान में, शक्ति बन दादा श्याम में, भक्ति बन मीरा में, नारायण बन नारायणी में और शान्ति बन शान्ता में समा हो गये । नम आंखों, और ओम् के नांद के साथ प्रेमियों ने अपने प्यारे को विदाई देकर यही फरियाद कीकृकृदृ

हम तो सिज़दा करेंगे तुम्हे ही,

- हरिओम् -